यति नरसिंहानंद के बयान से बवाल- जुलूस के बाद पुलिस पर पथराव पुलिसकर्मी चोटिल, 40 पर केस

0

एजेंसी सहारनपुर

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं डासना शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान से उठी चिंगारी सहारनपुर तक पहुंच गई है। इसे लेकर रविवार को देहात कोतवाली के शेखपुरा गांव में बवाल हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस के साथ ही उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इसमें एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया। बाद में पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल, यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा आक्रोश है। वीडियो और फुटेज के आधार पर शाम तक 12 लोगों को पकड़ लिया गया है, जबकि 40 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *