डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा क्षेत्रों में जहां जहां जन सभा ली, वहां वहां भाजपा चुनाव जीती

0

 

भोपाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन चार विधानसभा क्षेत्रों दादरी, भिवानी, तोशाम और बवानी खेड़ा में जनसभाओं को संबोधित किया गया था, इन चारों ही सीटों पर भाजपा चुनाव जीती है। दादरी से भाजपा के सुनील सतपाल सांगवान, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा से कपूर सिंह वाल्मीकि और तोशाम से सुश्री श्रुति चौधरी विजयी हुए हैं। डॉ. यादव को भी हरियाणा विजय की बधाइयां मिल रही हैं। डॉ. यादव ने जम्मू की सांबा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के पक्ष में भी चुनाव प्रचार किया था। वे भी चुनाव जीते हैं।

राहुल गांधी फेल : उधर हरियाणा चुनाव

परिणाम पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमें उम्मीद थी की हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं बधाई देता हूं। मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था और मैंने पहले भी कहा था कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की – बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *