अमेरिका में तूफान मिलटन, 3 घंटे में हुई 3 महीनों की बारिश

नई दिल्ली। हरिकेन मिलटन गुरुवार सुबह अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के ‘सिएस्टा की’ शहर के तट से टकरा गया। इससे फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में पिछले एक हजार साल की सबसे ज्यादा बारिश हो गई। यहां 3 घंटे में 16 इंच बारिश हुई है। जो 3 महीने में हुआ करती थी। मिलटन फ्लोरिडा से टकराने वाला साल का तीसरा तूफान है। सिएस्टा की में समुद्री तट से टकराने से पहले ये कैटेगरी 5 का तूफान था। टकराते वक्त ये कैटेगरी 3 का हो गया और अब इसे कैटेगरी 2 का तूफान घोषित कर दिया गया है। इसके बावजूद ये बहुत खतरनाक है। हरिकेन की वजह से फ्लोरिड के कई शहरों में 193 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अमेरिकी मीडिया हाउस उठठ के मुताबिक फ्लोरिडा में लगभग 10 लाख लोगों के घरों में बिजली नहीं है।

20 लाख लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कुछ इलाकों में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को भी सुरक्षित जगह लौटने के आदेश दे दिए गए हैं।

 

Author: Dainik Awantika