हरा भरा पेड़ काटने पर 10 हजार का स्पॉट फाइन

0

दैनिक अवन्तिका इंदौर

इंदौर में हरा भरा पेड़ काटने का एक वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने उसे कटवाने वाले व्यक्ति पर 0 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया है। ऋकफ की भी तैयारी की जा रही है। मामला महालक्ष्मी नगर का है।
गुरुवार को पेड़ काटने के वायरल वीडियो देखने के बाद निगम के उद्योन विभाग के दरोगा रामनाथ यादव मौके पर पहुंचे। यहां एस्टोनिया प्रजाति के पेड़ को काटा जा रहा था। सीएआई वीरेन्द्र चौहान ने बताया कि सहायक दरोगा पवन राठौर ने जब अवैध कटाई करने वाले रामचरण को पकड़ा तो रहवासी सीवी नायडू ने उसको मौके से भगा दिया। इसके बाद दरोगा रामनाथ यादव ने उसे खोजा। फिर दोनों से पूछताछ की तो रामचरण ने सच्चाई बताई।

उसने बताया कि उसे नायडू ने 1200 रुपए में पेड़ काटने का ठेका दिया था। इसके कहने पर ही उसने पेड़ काटे। इस पर 10 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया। राठौर ने बताया कि स्पॉट फाइन चुकाने में भी नायडू द्वारा मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। इस पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर बुलाई। इसके बाद नायडू ने स्पॉट फाइन की राशि जमा की।
दरअसल महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पेड़ कटाई करने वाली गैंग दराता, कुल्हाड़ी लेकर घूम रही थी। यहां बीना अनुमति हरे-भरे पेड़ काटे जा रहे थे। इस पर यह कार्रवाई की गई। निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने बताया कि हरे पेड़ कटवाना अपराध है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। निगम की अनुमति के बगैर पेड़ नहीं काटे जा सकते। ऐसे मामलों में स्पॉट फाइन के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर को ग्रीन बनाने को लेकर सिर्फ पितृ पर्वत पर ही 12 लाख से ज्यादा पौधे लगाएं है। पेड़ों की कटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरियाली नष्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। रहवासियों से अपील की गई है कि पेड़ कटाई की सूचना निगम कंट्रोल पर दी जाएं। यदि सुरक्षा के लिए पेड़ कटवाने पड़े नगर निगम के उद्यान विभाग से विधिवत अनुमति ली जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *