उज्जैन की निकिता फेमिना मिस इंडिया बनी

0

उज्जैन। उज्जैन में नगर निगम मुख्यालय के सामने रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतकर शहर का नाम इस क्षेत्र में भी रोशन किया है। निकिता की इस सफलता से पूरे परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। 22 वर्षीय निकिता को बचपन से ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं और नाटकों में गहरी रुचि थी। निकिता ने अपनी रुचि के अनुसार इस फील्ड में मेहनत की, पढ़ाई के साथ-साथ इन गतिविधियों में भी भाग लिया।

निकिता पढ़ाई को लेकर भी काफी गंभीर रही हैं निकिता ने अभिनय में डिग्री हासिल की है। उनके दादा, धन्नालाल पोरवाल, ने बताया कि निकिता की इस रुचि को देखकर परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया। निकिता की हमेशा से बॉलीवुड में काम करने की इच्छा रही है, और अब मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतने के बाद, उनके इस सपने के पूरा होने की संभावना और भी बढ़ गई है। मुख्यत: निकिता का परिवार ग्रामीण परिवेश से संबंधित रहा है। उनके पिता लुब्रिकेंट आईल व्यवसायी हैं। तीन भाई बहनों में निकिता सबसे छोटी हैं। उनकी बडी बहन सीए हैं और भाई केमिकल इंजीनियर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *