कृषि मंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय की दिल्ली में हुई सगाई

0

नई दिल्ली।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की  दिल्ली के एक होटल में सगाई हुई। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक होटल में गुरुवार रात को सगाई का कार्यक्रम रखा था।

इसमें दोनों परिवारों को मिलाकर 50-60 लोग ही शामिल हुए। सगाई में एंट्री भी बाकायदा मोबाइल पर प्राप्त निमंत्रण कार्ड के आधार पर ही हो रहा था। इस सगाई में दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इस सगाई में मौजूद नहीं थे। सीएम यादव हरियाणा में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बाद चंडीगढ़ में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद वे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई रवाना हो गए। इससे पहले बुधवार 17 अक्टूबर को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान, बेटे कार्तिकेय और कुणाल चौहान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान-साधना सिंह चौहान ने दोनों बेटों की होने वाली शादी के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया था। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान-साधना सिंह चौहान के पहले छोटे बेटे कुणाल चौहान का रिश्ता तय हुआ था। इसके बाद बड़े बेटे कार्तिकेय रिश्ता तय हुआ है। कार्तिकेय सिंह चौहान की होने वाली पत्नी अमानत बंसल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल फेमस शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। छोटे बेटे कुणाल चौहान का रिश्ता भोपाल के जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से कुणाल का रिश्ता तय हुआ है। रिद्धि के पिता संदीप जैन हैं। कुणाल सिंह चौहान की सगाई 4 महीने पहले हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *