दीवाली पर राशि के अनुसार इन चीजों को दें दान

31 अक्टूबर 2024 को देशभर में दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जरूरतमंदों को दान देने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। यह ध्यान रखें कि अपनी राशि के अनुसार ही चीजों का दान करें। दीवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय राशि के अनुसार ही वस्त्र पहनें।

मेष राशि
दीवाली पर मेष राशि के जातकों को गरीबों में शक्कर का दान करना चाहिए। साथ ही, लाल रंग के वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए दीपोत्सव पर हरी मूंग का दान करना शुभ है। पूजा के दौरान सफेद रंग के कपड़े पहनें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को दीवाली पर गुड़ का दान करना चाहिए। हल्के या क्रीम रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को लक्ष्मी जी के पूजन में फिरोजी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इस दिन चावल का दान करना भी लाभकारी है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को दीवाली पर वस्त्रों का दान करना चाहिए। शुभ फलों के लिए सफेद कपड़े पहनकर पूजा करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को दीवाली पर लक्ष्मी जी की पूजा के बाद ब्राह्मणों को मीठा खिलाना चाहिए। पूजा करते समय ग्रे रंग के कपड़े पहनें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए दीवाली पर पुस्तक का दान शुभ है। गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर लक्ष्मी जी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को दीवाली पर चने की दाल और गुड़ दान करना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान मेहरून रंग के कपड़े पहनें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए लोहे की चीजों का दान करना उत्तम है। मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कत्थई (ब्राउन) कपड़े पहनें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को दीवाली पर साबुत धनिए का दान करना चाहिए। नीले रंग के कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक दीवाली पर मां दुर्गा के मंदिर जाकर मलाल गुलाब अर्पित करें। पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र पहनें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को गरीबों को कंबल दान करना चाहिए। सिल्वर रंग के कपड़े पहनकर लक्ष्मी जी का पूजन करें।

Author: Dainik Awantika