डी मार्ट से लौट रही बहनों से बदमाशों ने झपटा बेग
उज्जैन। शाम के समय डी मार्ट से लौट रही बहनों के साथ वारदात हो गई। पीछे से बाइक पर सवार होकर आये 2 बदमाशों ने बेग झपट लिया। जिसमें 2 मंहगे मोबाइल रखे थे। पुलिस को वारदात स्थल के आसपास से फुटेज मिले है। संभावना है कि बदमाश जल्द गिरफ्त में होगे। इंदौरगेट स्थित आनंदगंज की झिरी में रहने वाली प्रियंका पिता रमेशचंद्र यादव अपनी बहन पूजा यादव के साथ डी-मार्ट गई थी। दोनों स्कूटी पर सवार होने के बाद अपने घर लौट रही थी। नानाखेड़ा से केडीएम शोरूम के सामने से गुजरते समय पीछे से बाइक पर सवार होकर आये 2 बदमाशों ने प्रियंका के कंधे पर टंगा बेग झपटा और भाग निकले। पूजा स्कूटी चला रही थी, जिसका संतुलन बिगड़ गया। बहनों ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग निकले थे। मामले की खबर मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखने पर बदमाश बिना नम्बर की बाइक पर सवार होना सामने आये है। वारदात के समय अंधेरा हो चुका था जिसके चलते चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दिये है। फिलहाल मामले में प्रियंका की शिकायत पर बेग झपटने का प्रकरण दर्ज कर लिय गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई है। जल्द बदमाशों को हिरासत में लिया जायेगा।
16 अक्टूबर को भाईयों ने छीना था मोबाइल
नीलगंगा थाना क्षेत्र के कवेलू कारखाने के पास 16 अक्टूबर को जबरन कालोनी में रहने वाले सावन निधाने के साथ मोबाइल स्नेचिंग की वारदात हो गई थी। वह पैदल घर लौट रहा था, तभी 2 बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। एसआई सुरेन्द्र गरवाल ने बताया कि मोबाइल झपटने का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था। दोनों बदमाश पैदल भागे थे, आसपास लगे कैमरों को देखने के बाद सुदर्शन नगर में रहने वाले 2 भाईयों आकाश बाथम और तिलक बाथम को गिरफ्तार किया है। दोनों से झपटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है।