बहू-बेटे का विवाद सुलझाने गई मां के सिर पर पत्थर का चकला मार  दिया, बेटे की करतूत से अस्पताल में हुई मॉ की मौत

इंदौर। बहू-बेटे का विवाद सुलझाने गई मां के सिर पर बेटे ने पत्थर का चकला मार  दिया। इससे गंभीर घायल मां की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पहले साधारण मारपीट का केस दर्ज किया था, अब मामले में पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी ने पत्नी और मां दोनों पर हमला किया था, जिसके चलते पत्नी भी घायल हुई है।

द्वारकापुरी टीआई आशीष सप्रे के अनुसार मृतक का नाम रेखा बाई पति गणपत भावे (62) निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी है। आरोपी की पत्नी  ने बताया पति से विवाद के चलते वह अलग रह रही है। पति  और सास  बालदा कॉलोनी में रहते हैं।  सास बेटे  के साथ समझाइश देने घर आई थी। इस दौरान   दोनों से अभद्रता करते हुए अपशब्द कहने लगा और पहले पिंकी पर पत्थर के चकले से हमला किया। मां ने बीच बचाव किया तो उसके सिर पर भी चकला मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। दोनों को घायल अवस्था में पहले जिला अस्पताल भेजा गया। वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान  मौत हो गई,   फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Author: Dainik Awantika