सऊदी अरब के रेगिस्तान में पहली बार जमी बर्फ की चादर

नई दिल्ली। सऊदी अरब में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण सऊदी अरब के रेगिस्तानी क्षेत्रों में बर्फबारी देखी गई, जिससे यह गर्म देश सर्दियों की वंडरलैंड में तब्दील हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में सऊदी के रेगिस्तान पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई देखी जा सकती है, जिसने लोगों को चकित कर दिया है। सऊदी अरब में बर्फबारी का अनुभव बहुत दुर्लभ है, क्योंकि यहां का तापमान आम तौर पर बेहद गर्म रहता है और रेगिस्तान में बर्फ गिरने जैसी स्थिति बेहद कम होती है। लेकिन इस बार मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण तापमान इतना गिर गया कि रेगिस्तानी इलाके बर्फ की सफेद चादर में ढक गए।
इतिहास में यह पहली बार देखा गया कि सऊदी अरब का रेगिस्तान ऐसी बर्फबारी से ढका हुआ नजर आया।

सोशल मीडिया पर इस बर्फबारी के दृश्य तेजी से वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सऊदी के रेगिस्तान और सड़कों पर बर्फ जमी हुई है। स्थानीय लोग और पर्यटक इन अनोखे नजारों का आनंद लेते दिख रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इस असामान्य दृश्य का मजा ले रहा है और इस पल को कैमरे में कैद कर रहा है।

 

Author: Dainik Awantika