व्हाट्सएप ग्रुप चलाने के लिए अब लेना होगा लाइसेंस

हरारे। जिम्बाब्वे में व्हाट्सएप ग्रुप चलाने के लिए अब लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम फेक न्यूज और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। हालांकि, यह फैसला देश में विवाद का विषय बन गया है। देश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने इस नए नियम की घोषणा करते हुए कहा कि सभी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को देश के पोस्ट और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (टीआरए) में रजिस्टर कराना होगा और लाइसेंस लेना होगा। इस लाइसेंस के लिए कम से कम 50 डॉलर (करीब 4200 रुपये) का शुल्क देना होगा। सरकार का मानना है कि व्हाट्सएप ग्रुप में अक्सर फेक न्यूज और गलत सूचनाएं फैलाई जाती हैं, जिससे समाज में अफवाहें फैलती हैं और अशांति का माहौल बन सकता है।

Author: Dainik Awantika