इंडिया कॉकस के प्रमुख माइक वाल्ज होंगे ट्रंप के सुरक्षा सलाहकार

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आगामी प्रशासन के लिए एक अहम नियुक्ति की है, जो भारत के लिहाज से बेहद अहम साबित हो सकती है। दरअसल ट्रंप ने अमेरिकी संसद में इंडिया कॉकस के प्रमुख माइक वाल्ज को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाने का फैसला किया है। ट्रंप ने सोमवार को एलान किया कि फ्लोरिडा से सांसद और अमेरिकी संसद में इंडिया कॉकस के प्रमुख माइक वाल्ज उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होंगे।

Author: Dainik Awantika