योगी के शपथ ग्रहण से पहले एनकाउंटर : पुलिस ने 1 लाख का इनामी बदमाश किया ढेर

ब्रह्मास्त्र  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के दूसरे शपथ ग्रहण से पहले राजधानी में अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है। पीएम मोदी समेत सैकड़ों वीवीआईपी के पहुंचने से पहले यहां पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश राहुल सिंह ढेर हो गया है।
यह मुठभेड़ हसनगंज इलाके में सुबह करीब 4 बजे हुई। इनामी बदमाश राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में भी वांटेड था। लूट के दौरान उसने कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज सुबह लखनऊ में पुलिस ने उसे घेरा तो वह गोलीबारी करने लगा। दोनों ओर से गोलीबारी में राहुल सिंह घायल हो गया।
पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई।