भोपाल में एएसआई ने किया पत्नी-साली का मर्डर

घर में घुसकर चाकू से गोदा, फिर भाग निकला, पुलिस बोली-पारिवारिक विवाद चल रहा था

दैनिक अवन्तिका भोपाल

भोपाल के ऐशबाग इलाके में एएसआई ने पत्नी और साली की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वह घर के काम करने आई मेड को धक्का देकर अंदर घुसा और दोनों पर वार किए। फिर मौके से फरार हो गया। घरेलू काम करने वाली बाई ने पुलिस को सूचना दी।

आरोपी के घर से निकलकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। मौके पर एफएसएल टीम के साथ पुलिस के स्निफर डॉग भी पहुंचे हैं। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि विनीता मरावी अपनी बहन मेघा उइके के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी। विनीता का अपने पति योगेश मरावी से पिछले पांच-छह साल से विवाद चल रहा था। योगेश मंडला जिले में एएसआई के पद पर है। दोनों महिलाओं की उम्र 30 और 35 साल है। पुलिस टीम योगेश मरावी की तलाश में जुटी है।

Author: Dainik Awantika