गुंडा अभियान: दो बदमाशों के तोड़े मकान

गुंडा अभियान: दो बदमाशों के तोड़े मकान
उज्जैन। गुंडे बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आज दो बदमाशों के अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
जिले में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने 2 वर्ष पूर्व अभियान की शुरुआत की थी। जिसमें उनके अवैध मकानों को तोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को मंगल नगर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश श्याम बरगुंडा का मकान तोड़ने के बाद आज पुलिस और नगर निगम की टीम ने पवासा थाना क्षेत्र के निमनवासा में रहने वाले बदमाश अभिषेक चौरसिया के अवैध मकान को तोड़ने की कार्रवाई की। पुलिस और निगम के एक टीम जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के तिलकेश्वर कॉलोनी पहुंची थी जहां चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश फिरोज उर्फ भूरा के मकान को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। दोनों बदमाश वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे होना बताएगा है। गौरतलब हो कि पुलिस द्वारा शुरू किए गए अभियान में अब तक 70 से अधिक बदमाशों के मकानों और अवैध कब्जों को तोड़ने की कार्रवाई की जा चुकी है।