दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर चले ईंट-पत्थर, मस्जिद के पास पथराव

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को राम विवाह की झांकी पर बाजीतपुर की एक मस्जिद के पास पथराव किया गया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। विवाह पंचमी के मौके पर तरौनी गांव से झांकी निकाली जा रही थी। तभी वहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उन्होंने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। झांकी को तरौनी से बाजितपुर में स्थित मस्जिद तक जाना था। फिर बाजितपुर से इसकी वापसी होनी थी। जैसे ही झांकी मस्जिद के पास पहुंची उसे रोका गया और पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि एक समुदाय के लोगों ने पहले तो झांकी को रोका, फिर लाठी-डंडों से मारपीट की और फिर पथराव किया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी।

Author: Dainik Awantika