बड़वानी में देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट

ब्रह्मास्त्र बड़वानी। यहां देवर ने भाभी को मौत के घाट उतार दिया। पारिवारिक विवाद के चलते यह वारदात हुई। देवर भुरला की 2 शादियां टूटने के बाद से विवाद चल रहा था। वह शादी होने के बाद भी परिवार नही बसने की वजह भाभी जसमा बाई को मानता था। विवाद के चलते धारदार फाल्या से गर्दन पर पीछे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया।