इंदौर में हॉस्टल स्टूडेंट्स ने अर्धनग्न होकर डांस किया

दैनिक अवन्तिका इंदौर

विजय नगर पुलिस ने निजी होस्टल में रहने वाले तीन स्टूडेंट के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लीलता के मामले में केस दर्ज किया है।
महिला का आरोप है कि आरोपी लड़के आए दिन हॉस्टल में शोर मचाते है। कुछ दिन पहले उन्होंने हॉस्टल के रूम से बाहर आकर अश्लील हरकत की। आधे कपड़े उतारे और डांस करने लगे। इसके बाद सोमवार को फिर से वही हरकत की। महिला के मुताबिक आरोपी आए दिन अश्लील हरकतें करते है। इसे लेकर थाने में शिकायत की गई है।
विजय नगर पुलिस ने स्कीम नंबर 74 में रहने वाली 31 साल की एक महिला की शिकायत पर पर लक्की बॉयज हॉस्टल के तीन लड़कों के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लीलता के मामले में केस दर्ज किया है।

Author: Dainik Awantika