अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का हुआ शुभारंभ, संत जनों ने श्रीमद भगवद् गीता के महत्व पर प्रकाश डाला

जनप्रतिनिधिगण ने किया मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का शुभारंभ, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया

दैनिक अवन्तिका इंदौर

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत श्रीमद भगवद् गीता पाठ के आयोजन के साथ गीता जयंती का आयोजन हुआ। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ भी हुआ। ग्रामीण हाट बाजार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संत जनों द्वारा भगवत गीता के पाठ के माध्यम से गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को जनप्रतिनिधिगण ने संबोधित किया तथा विभिन्न योजनाओं के पात्र धारियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ आज से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मैन्दोला, महेन्द्र हार्डिया, गोलु शुक्ला, प्रभारी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभय राजगांवकर, मनोज चौरसिया, महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, राजेन्द्र राठौर, अभिषेक शर्मा, पार्षद पंखुडी जैन डोसी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संतजन, बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।

Author: Dainik Awantika