स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटी, 20 बच्चे घायल

 

– कलेक्टर एसपी पहुंचे अस्पताल

उज्जैन। देवास रोड से मक्सी रोड की ओर जा रही स्कूली बच्चों से भी मैजिक दोपहर 3:00 बजे के लगभग पलटी खा गई। दुर्घटना में 20 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं।

देवास रोड चंदेसरा स्थित मदरलैंड पब्लिक स्कूल के कक्षा केजी फर्स्ट से लेकर 11वीं तक के बच्चों को मैजिक चालक छुट्टी होने के बाद घर छोड़ने के लिए जा रहा था। मैजिक में क्षमता से अधिक मासूम बच्चे भरे थे। देवास रोड से ग्राम धतरावदा के मोड़ पर पहुंचते ही वेयर हाउस के सामने तेज रफ्तार मैजिक पलटी खा गई। दुर्घटना में मैजिक चला रहे चालक की मौत होना सामने आई है। हादसे के दौरान मैजिक अनियंत्रित होने के बाद बबूल के पेड़ से टकराते हुए 5 फीट नीचे खंती में जा गिरी थी। दुर्घटना के बाद जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के साथ डायल हंड्रेड से जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। हादसा गंभीर होने की जानकारी लगते ही कलेक्टर आशीष सिंह एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल एडीएम संतोष टैगोर सीएससी वंदना चौहान नागझिरी टीआई विक्रम सिंह चिमनगंज टी आई जितेंद्र भास्कर सहित पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया था।