लोकसभा में दोबारा एक देश-एक चुनाव बिल पेश

एजेंसी नई दिल्ली

संसद के शीतकालीन सत्र का मंगलवार को 17वां दिन है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा के पटल पर एक देश, एक चुनाव के लिए 129वां संविधान संशोधन बिल पेश किया।
मेघवाल ने केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े 3 कानूनों में संशोधन का बिल भी पेश किया। इसमें द गवर्नमेंट आॅफ यूनियन टेरिटरीज एक्ट- 1963, द गवर्नमेंट आॅफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी आॅफ दिल्ली- 1991 और द जम्मू एंड कश्मीर रीआॅर्गनाइजेशन एक्ट- 2019 शामिल हैं। इसके जरिए जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए भी संशोधन किया जा सकता है।

Author: Dainik Awantika