उज्जैन। दो दिन पहले घट्टिया तहसील अंतर्गत बच्चूखेडा के वेयर हाउस में मानव अनुपयोगी गेंहु के गायब होने का मामला सामने आया है। जिले में वर्ष 2020-21का पीडीएस का ऐसा ही गेंहु जिले के कई सारे वेयर हाउस में रखा हुआ है। नागझिरी के वेयर हाउस में गेंहु के हालात बूरे बताए जा रहे हैं।वेयर हाउस एवं लाजिस्टिक कार्पोरेशन ने ये गेंहु रखा था। इनके लिए वेयर हाउस किराए पर लिए गए थे। जिले में कुछ स्थानों पर तो खुले में केंप लगाकर इस प्रकार का गेंहु रखा हुआ है।वर्ष 2020-21 के दौरान समर्थन मुल्य पर खरीदी के उपरांत गेंहु का भंडारण किया गया था। इस गेंहु को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उपयोग के लिए रखा गया था। समयानुकुल उपयोग नहीं होने के कारण यह मानव उपयोगरहित हो गया। इसका उपयोग लिकर एवं मुर्गी दाना बनाने जैसे कामों में ही अब किया जा सकता है। वेयर हाउस एवं लाजिस्टिक कार्पोरेशन के सूत्रों का कहना है कि बच्चू खेडा वेयर हाउस ही नहीं ऐसा गेंहु जिले के नागदा में खुले में केंप कर ,खेडा खजुरिया,इंगोरिया,उज्जैन के नागझिरी वेयर हाउस सहित कुछ स्थानों पर खुले में केंप कर रखा गया था। इस गेंहु की निविदा करते हुए निलामी करना था।लिकर एवं मुर्गी दाना बनाने वाले उद्योग खरीदते हैं-सूत्र जानकारी दे रहे हैं कि मानव उपयोग निषिद्ध गेंहु को शराब बनाने वाली और मुर्गीदाना बनाने वाले उद्योग खरीद कर ले जाते हैं । औद्योगिक प्रोसेस के उपरांत इस गेंहु का वे अपने उत्पाद निर्माण में उपयोग करते हैं। इसके लिए निविदा की जाती है और उसी के अनुसार इसकी निलामी होती है जो कि शासन नियमानुसार ही किया जाता है।नागझिरी वेयर हाउस के हाल भी बूरे-सूत्र जानकारी दे रहे हैं कि खुले केंप एवं नागझिरी वेयर हाउस में भी रखे गए मानव अनुपयोगी गेंहु के हाल बूरे हो चुके हैं। यहां भी बच्चूखेडा वेयर हाउस जैसे ही हाल की शंका जाहिर की जा रही है। यही नहीं जिले में जहां भी इस तरह का गेंहु रखा है उसे घून ने घटा कर आटा कर दिया और साथ ही बडे घून भी इसमें शुमार हो गए हैं। बोरियों के हाल भी बूरे हो गए हैं।-जिले में नागदा में केंप,खेडाखजुरिया,इंगोरिया,नागझिरी एवं कुछ स्थानों पर केंप में पुराना मानव उपयोग निषिद्ध गेंहु रखा है। तहसील स्तर पर प्रबंधक उसे देखते हैं।-अश्विन व्यास,शाखा प्रबंधक वेयर हाउस एवं लाजिस्टिक कार्पोरेशन,उज्जैन