महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, फडणवीस के पास गृह मंत्रालय, अजित को फाइनेंस और एक्साइज, शिंदे को अर्बन डेवलपमेंट और हाउसिंग

मुंबई। महाराष्ट्र में नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव और दिसंबर में सरकार गठन और करीब एक हफ्ते पहले हुए कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय, कानून एवं न्यायपालिका मंत्रालय मिला है। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास एवं आवास और लोक निर्माण विभाग मिला है। जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त एवं योजना और आबकारी विभाग मिला है। बता दे कि 15 दिसंबर को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी

Author: Dainik Awantika