नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 5वीं और 8वीं क्लास के लिए नो-डिटेंशन पॉलिसी को खत्म कर दिया है, यानी इन क्लासों में फेल होने पर स्टूडेंट्स को प्रमोट नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्हें अपनी क्लास पास करने का दूसरा मौका दिया जाएगा। नई व्यवस्था के हिसाब से फेल स्टूडेंट को 2 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। अगर वह इसमें भी फेल हो जाता है तो उसे अगली क्लास के लिए प्रमोट नहीं किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और सैनिक स्कूलों सहित करीब 3 हजार से ज्यादा स्कूलों पर इसका असर होगा।