मिलने के लिए होटल में बुलाया फिर काटा प्रेमी का प्राइवेट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स की प्रेमिका ने प्राइवेट पार्ट को ही काट ली है। इस घटना को सुनने के बाद हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने फोन कर अपने प्रेमी को होटल में मिलने के लिए बुलाया था, जहां मौका मिलते ही प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट लिया। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को एक गेस्टहाउस के कमरे में मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई। बहस के दौरान महिला ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला ने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरूआती जांच में पता चला कि दोनों करीब 8 साल से रिलेशनशिप में थे। वे दोनों चरथावल के कुलहेरी के रहने वाले थे। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका प्रेमी कहीं और शादी कर रहा था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

 

Author: Dainik Awantika