वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को बुखार आने के बाद मंगलवार को वॉशिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 78 साल के क्लिंटन लंबे समय बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनकी डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल उरेना ने बताया कि क्लिंटन को जांच और निगरानी के लिए मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका स्वास्थ्य अच्छा है। क्लिंटन 1993 से 2001 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं। इस साल उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस के लिए प्रचार भी किया था। लंबे समय से सीने में दर्द की शिकायत और सांस लेने में तकलीफ के चलते 2004 में उनकी सर्जरी चार बार बायपास सर्जरी हो चुकी है।