उज्जैन। मौसम ने पलटा खाया है हवा न चलने और बादलों के छाए रहने से ठंड का असर कमजोर हुआ है। न्यूनतम तापमान उपर की और चढा है यानिकी रात में ठंड कमजोर पडी है । अधिकतम तापमान नीचे गिरा है जिससे दिन के समय में हल्की ठंड का असर बना रहा है। सूरज सुबह से बादलों में घिरा रहा है और लुका छिपी की स्थिति रही है। सुबह के समय सामान्य कोहरा रहा है। 27-28 दिसंबर को कोहरे की बारिश के आसार बन रहे हैं।मंगलवार सुबह से सूरज को बादलों ने घेरे रखा। अपरांह में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल अपरांह तक चला है। दिन में मामूली ठंड का अहसास बना रहा है। इसके उलट सुबह रात का न्यूनतम तापमान एक दिन पूर्व की अपेक्षा करीब एक डिग्री अधिक 14.5 दर्ज किया गया है। बादलों के कारण आर्द्रता सुबह 87 और शाम को 67 प्रतिशत दर्ज की गई है ।बादलों में बन रही नमी मावठे के आसार-शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त बताते हैं कि आसपास की नमी बादलों में जमा हो रही है वेस्टर्न डिस्टरबेंस में इसके बरसने के आसार बन रहे हैं । आगामी 27-28 दिसंबर को हमारे क्षेत्र में भी मावठे की बारिश की संभावना बन रही है। उनके अनुसार मंगलवार को हल्का कोहरा था ठंड के दिनों में सामान्य तौर पर ही इतना कोहरा बन जाता है। बर्फीली हवाएं भी कमजोर रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है।न्यूनतम पारा चढ रहा अधिकतम गिर रहा-शासकीय जीवाजी वेधशाला के 8 दिनों के आंकडों पर नजर मारी जाए तो न्यूनतम तापमान बराबर उपर की और चढ रहा है इसकी अपेक्षा अधिकतम तापमान कभी उपर तो कभी नीचे की और सरक रहा है। बर्फीली हवाएं भी कमजोर होने से इसका बहुत ज्यादा असर नहीं हो रहा है।कुल मिलाकर अभी सामान्य ठंड का असर ही है,इसमें न तो शीतलहर है और न ही तापमान में बहुत अधिक गिरावट का असर ही देखा जा रहा है।
कुछ ऐसा रहा 8 दिन में पारा-
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
17-12 8.0 30.0
18-12 10.0 28.7
19-12 9.8 31.0
20-12 11.0 30.5
21-12 12.7 27.0
22-12 11.0 26.0
23-12 13.5 24.5
24-12 14.5 25.5
स्त्रोत- जानकारी वेधशाला से प्रतिदिन जारी बुलेटिन के आधार पर। नोट –आंकडे डिग्री सेल्सियस में हैं।