वाराणसी में 8 साल की बच्ची के हत्यारे का एनकाउंटर

वाराणसी। वाराणसी में 8 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। रात 2 बजे पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसके पैर में गोली मार दी।डीसीपी  गौरव बंसवाल ने बताया- बुधवार सुबह 8 साल की बच्ची की बोरी में लाश मिली थी। सीसीटीवी  और सर्विलांस से आरोपी मोहम्मद इरशाद की पहचान हुई। लाश मिलने के 16 घंटे बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उससे अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। आज कड़ी सुरक्षा के बीच बच्ची का शव दफनाया जाएगा।

रामनगर के सुजाबाद चौकी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह 10 बजे 8 साल की बच्ची की लाश मिली। बच्ची मंगलवार शाम 7 बजे घर से निकली थी। इसके बाद लापता हो गई। सुबह उसका अर्धनग्न शव घर से 200 मीटर दूर स्कूल की बाउंड्री के अंदर मिला। हाथ-पैर तोड़कर लाश को प्लास्टिक की बोरी में भरा गया था। शरीर पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा- रात में ही बच्ची की गुमशुदगी की पुलिस से शिकायत की थी। अगर पुलिस ठीक से जांच करती तो बेटी जिंदा मिल जाती। जब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जाता, तब तक लाश उठने नहीं देंगे। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद परिजन शव के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए।

Author: Dainik Awantika