आईशे पोर्टल पर जानकारी देना है आवश्यक, विवि से संबद्ध 50 महाविद्यालयों ने अब तक नहीं दी जानकारी

 

 

इंदौर । देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय और निजी महाविद्यालयों ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (आईशे) की पोर्टल पर वर्ष 2023-24 की जानकारी अभी तक नहीं दी। इसे लेकर विवि ने एक बार फिर सूची जारी की। इसमें बताया कि 50 कालेज हैं जिन्होंने जानकारी नहीं दी है। इसमें होलकर साइंस अष्टांग आयुर्वेद सहित अन्य निजी महाविद्यालय शामिल हैं। सभी से तय समय पर जानकारी देने को सूचित किया था, दो बार सूचित करने और लिस्ट जारी करने के बाद भी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय जानकारी नहीं दे रहे। दरअसल भारत सरकार की ओर से उच्चतर शिक्षा के विकास के लिए नीतिगत निर्णय लेने और अनुसंधान में उपयोगी है। इससे देश-विदेश में प्रदेश के उच्चतर शिक्षण संस्थानों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन होता है। विश्वविद्यालय ने पोर्टल पर अपलोड करने संबंधी किसी भी जानकारी, मार्गदर्शन व अन्य के लिए संबंधित अधिकारी का नंबर भी जारी किया है।

Author: Dainik Awantika