धाकड़ को हटाकर सनातनियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार, उज्जैन आगमन पर अभिनंदन होगा

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन के प्रशासक गणेश धाकड़ के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक भ्रष्टाचार, अनियमितताओं के चलते सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी। इस हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर जिला उज्जैन व अ.भा.गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवा महासभा द्वारा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को ई मेल द्वारा पत्र भेजकर धाकड़ को हटाने की मांग की गई थी।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा भ्रष्ट अधिकारी धाकड़ को हटाये जाने पर युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं.अमेय शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है और बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.यादव का उज्जैन आगमन पर महासभा द्वारा अभिनंदन किाय जायेगा।

Author: Dainik Awantika