भाटी-नामदेव में विवाद, थाने पहुंचा मामला ,दोस्त अस्पाल पहुंचा तो मृत मिला होटल चलाने वाला युवक

उज्जैन। इंदौररोड पर बुधवार-गुरूवार रात 12.30 बजे एक्टिवा सवार युवक घायल हालत में मिला। लोगों की मदद से उसे चरक भवन पहुंचाया गया। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल पर कॉल किया तो दोस्त से संपर्क हुआ। उसे दुर्घटना होने की जानकारी गई। दोस्त अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने मौत होने की जानकारी दी।
नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि होटल इम्पीरियल के सामने एक्टिवा सवार के घायल होने की जानकारी मिलने पर उसे अस्पताल भेजा गया था। कुछ देर बाद उसकी मौत होने की खबर सामने आई। उसके पास मिले मोबाइल से दोस्त भावेश को सूचना दी गई थी। वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा था। दोस्त और परिजनों से पूछताछ करने पर मृतक का नाम विवेक पिता राजकुमार राठौर 23 वर्ष निवासी बेगमपुरा होना पता चला। परिजनों ने बताया कि विवेक किराये से होटल संचालित करता था। वह रात में नानाखेड़ा किसी से मिलने गया था। मामले में पुलिस का कहना था कि जांच शुरू गई है। उसके बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि मृतक की एक्टिवा को किसी वाहन ने टक्कर मारी है या फिर डिवाइडर से टकराने पर हादसा हुआ है।
उज्जैन। वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद गब्बर भाटी का बुधवार रात कस्तुरीबाग में दीपक नामदेव से विवाद हो गया। पार्षद अपने परिचित के यहां पहुंचे थे। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। विवाद के बाद गब्बर भाटी ने चिमनगंज थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। वहीं दीपक नामदेव कहना था कि पार्षद भाटी ने अपने साथी जीतू भाटी, विकास ठाकुर के साथ आकर हमला किया है। परिवार की महिलाओं से अभ्रदता की गई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।  चिमनगंज थना एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि शिकायती आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है।

Author: Dainik Awantika