उज्जैन। चेन्नई पांडुचेरी में हुई 5वीं राष्ट्रीय पारपरिक लाठी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर रहा। इसमें शहर के 22 खिलाडियों ने 1 लाठी, 2 लाठी, पट्टेबाजी, लाठी युद्ध चारों विधाएं खेलीं। प्रतियोगिता में 17 राज्य की टीमें शामिल हुई। 550 खिलाडियों में जमकर मुकाबला रहा। प्रदेश के खिलाडियों ने अपना हुनर दिखाते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों ने 41 गोल्ड, 21 सिल्वर, 13 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में पारंपरिक लाठी की रेफरी कमीशन की सचिव रजनी नरवरिया के साथ नेशनल रेफरी, माधुरी व्यास, प्रियांशी नरवरिया, मीनाक्षी चव्हान, दीक्षा नरवरिया, सपना शोभाकर भी शामिल रहीं। उज्जैन की जानवी परमार ने 4 गोल्ड प्राप्त किए हैं। 7 से लेकर 30 साल तक के खिलाड़ी शामिल थे।इसमें यशिका चौहान, देवेशि सिंह चौहान, राभ्या सोलंकी, शिवोहम चौहान, सलोनी कुशवाह, जानवी परमार, खुशबू परमार, टीना सिसोदिया, राधिका मिमरोट, हिमांगी लश्करी, साक्षी चौरसिया, अनुष्का धर्मे, अखलेश परमार, अंजनेय चव्हान, निमिष पवार, अनिरुद्ध चौहान, अपूर्व धर्मे, ट््विकल अजमेरी, रुद्ध व्यास ने खेल में प्रतिनिधित्व किया।