पति की मौत के 3 माह बाद पत्नी ने तोड़ा दम,10 लाख लेने के बाद भी नहीं कराई रजिस्ट्री

उज्जैन। बदनावर के दंपति की बाईक को 3 माह पहले ग्राम गंगेडी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटनाक्रम के समय पति मनीराम 45 वर्ष की मौत हो गई थी। पत्नी सीमा 42 वर्ष गंभीर घायल थी। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिजन उसे इंदौर भी लेकर गये थे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं आ पाया था। शनिवार-रविवार रात सीमा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। 3 माह में माता-पिता की मौत होने से 3 बच्चे परिवार में अकेले रह गये है।
उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र के आदर्शनगर में रहने वाले राजेसिंह पिता बलदेव राजपुरोहित ने मक्सीरोड डिपो चौराहा पांड्याखेड़ी में रहने वाली माया पति सचिन परमार, सचिन पिता छोटूलाल और छोटूलाल पिता हीरालाल से मकान का सौदा 9 अप्रैल 2024 को किया था। 10 लाख रूपये तीनों को देकर लिखा पढ़ी की गई थी। शेष राशि मकान की रजिस्ट्री पर होने पर देना तय हुआ था। लेकिन 8 माह गुजर जाने के बाद भी मकान का सौदा करने वाले तीनों लोगों ने रजिस्ट्री नहीं कराई और ना ही लिये 10 लाख रूपये लौटाये। राजेसिंह द्वारा रूपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। जिसकी शिकायत पंवासा थाना पुलिस को राजेसिंह ने दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तीनों को आरोपी बनाकर प्रकरण दर्ज किया है। एक टीम तीनों की तलाश में रवाना की गई है।

Author: Dainik Awantika