4 करोड़ 50 लाख रुपए की आय –  समिति को भात पूजा की रसीद व दान पेटियों से मिली इतनी राशि, 

 दैनिक अवंतिका उज्जैन। प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। यहीं कारण है कि समिति को होने वाली आय भी अधिक होने लगी है। हाल ही समिति ने आय का हिसाब लगाया तो पता चला कि 4 करोड़ 50 लाख रुपए मिले हैं। मंगलनाथ मंदिर समिति के प्रशासक के के पाठक ने उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आने वाले हर श्रद्धालु मंगलनाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने साल 2024 में मंगलनाथ मंदिर में भी खूब दान दिया। 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक का समिति ने हाल ही में हिसाब लगाया तो पता चला कि भात पूजा, कालसर्प पूजा सहित अन्य पूजाओं के साथ दानपेटी आदि जरिए से मंगलनाथ मंदिर समिति को 4 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।

Author: Dainik Awantika