इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- नेहरुजी ने बाबा साहब को चुनाव हराया, कांग्रेस ने जिसे साथ लिया, उसे डूबाकर छोड़ा

इंदौर। इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली चुनाव पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के खींचतान पर बड़ा बयान दिया है। कहा कि- कांग्रेस का अतीत है। जिसने भी कांग्रेस का साथ लिया कांग्रेस ने उसे डूबा कर ही छोड़ा है। आम आदमी पार्टी की स्थिति और बुरी होने वाली है, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस का साथ लिया है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के समय से हम बोल रहे थे। आप पार्टी और कांग्रेस जनता को मूर्ख बना रही हैं। कांग्रेस आप को छोड़कर भाग रही है और आप पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। भाजपा गठबंधन के चक्कर पर न उस वक्त पड़ी न अब।
26 जनवरी को एमपी के महू से शुरू होने वाली राहुल गांधी की संविधान यात्रा पर सीएम बोले- बाबा साहब के अपमान के लिए राहुल गांधी अपने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कहे वो माफी मांगे, प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई करें। जीतू पटवारी को बोलना चाहिए राहुल जी माफ कर दो। बाबा साहब का सम्मान भाजपा ने किया, कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया है। नेहरु जी ने बाबा साहब को चुनाव हराने का काम किया। बाबा साहब को कदम-कदम पर लज्जित करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। कांग्रेस पहले अपने पुराने पाप धोए, उसके बाद संविधान यात्रा निकाले।

Author: Dainik Awantika