उज्जैन । विक्रम व्यापार मेला के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आनलाईन निविदा की गई है। शनिवार से एमपी आनलाईन पर निविदा दिखने की बात भी कही जा रही है। इस बार मेला शासकीय इंजीनियरिंग कालेज क्षेत्र में सजेगा। इसके लिए भी धरातल को जांचा गया है और वहां भी उसकी तैयारी शुरू करने का काम अंजाम दिया जा रहा है।
नगर निगम ने विक्रम व्यापार मेला में अलग –अलग ब्लाक बनाकर उनके लिए भूखंडों की निलामी को आनलाईन निविदा के माध्यम से रखा है। जनरल सामग्री की दुकानों के लिए 110 दुकानें रखी हैं। ये सभी 80 फीट की रहेंगी और इनके लिए न्यूनतम निर्धारित राशि 6 हजार रूपए ,जमा अमानत राशि एक हजार रूपए और आवेदन शुल्क एक हजार रखा गया है। इसी प्रकार बैंकर्स के लिए कुल 12 भूखंड रखे गए हैं । ये सभी 400 वर्ग फीट के रहेंगे। इसके लिए न्यूनतम निर्धारित राशि 30 हजार रूपए रखा गया है। जमा अमानत राशि 5 हजार रूपए एवं आवेदन शुल्क एक हजार रखा गया है। कार डेकोरेशन के लिए भी 400 वर्ग फीट के भूखंड रखे गए हैं। इनके लिए 30 हजार रूपए न्यूनतम निर्धारित मुल्य रखा गया है। जमा अमानत राशि 10 हजार रखी गई है। आवेदन शुल्क एक हजार रखा गया है। इलेक्ट्रानिक मार्केट के 23 भूखंड कुल 400 वर्ग फीट के रखे गए हैं। इनके लिए भी न्यूनतम निर्धारित राशि कार डेकोरेशन की तरह ही है। फूड जोन के लिए 25 भूखंड 400 वर्गफीट के रखे गए हैं। इसके लिए 30 हजार न्यूनतम निर्धारित राशि एवं 5हजार जमा अमानत राशि रखी गई है। झूलों के लिए 5 भूखंड 2 हजार वर्ग फीट के रखे गए हैं। इनके लिए 1लाख 50 हजार की न्यूनतम निर्धारित राशि रखी गई है।जमा अमानत राशि 20 हजार रखी गई है। 6 भूखंड 3 हजार वर्ग फीट के न्यूनतम 2.28 लाख के न्यूनतम निर्धारित राशि पर 30 हजार की जमा अमानत राशि के साथ रखी गई है । इसके आवेदन शुल्क 2 हजार रखा गया है। चार पहिया एवं 2 पहिया वाहनों के लिए 1हजार वर्ग फीट के 153 भूखंड एक लाख 30 हजार की न्यूनतम निर्धारित राशि पर 30 हजार जमा अमानत राशि के साथ रखे गए हैं। इसके साथ ही टू व्हीलर के लिए 400 वर्ग फीट के 46 भूखंड रखे गए हैं जो 50 हजार की न्यूनतम निर्धारित राशि पर 25 हजार जमा अमानत राशि पर रखे गए हैं।