उज्जैन। रविवार को घने कोहरे के साथ सुबह हुई थी। इस दौरान तीनबत्ती चौराहा पर एक्टिवा-ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एकतानगर में रहने वाला रमेश पिता तुलसीराम 70 वर्ष रिक्शा से सवारी छोड़ने विक्रमनगर उद्योगपुरी जा रहा था। जिसके सामने एक्टिवा पर सवार सीताराम पिता भागीरथ 80 वर्ष और उसका पुत्र सुरेश निवासी तृप्ती विहार आ गये। भिड़ंत होने पर रिक्शा चालक के साथ उसमें बैठी सवारी को चोंट आई। वहीं एक्टिवा पर सवार सीताराम को चोंट लगी है। घायलों को चरक भवन में भर्ती किया। सीताराम के पुत्र सुरेश ने बताया कि वह घर से डालडा फैक्ट्री जाने के निकले थे। सुबह काफी कोहरा और ठंड थी। रिक्शा अचानक सामने आ गया।