संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने शिप्रा में  लगाई पुण्य  की डुबकी, कलेक्टर भी पहुंचे – श्रद्धालु 

दैनिक अवन्तिका उज्जैन।
मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर उज्जैन की पुण्य सलिला शिप्रा में मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया व दान पुण्य किया। श्रद्धालु अल सुबह शिप्रा के रामघाट पर स्नान के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे।
सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिप्रा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। घाट पर पंडितों से पूजन, अर्चन कराया। बाहर से आए कई श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त पिंडदान, तर्पण भी कराया। वहीं तिल, गुड खिचड़ी आदि का दान किया। गायों को चारा भी खिलाया गया। महाकाल मंदिर सहित काल भैरव, मंगलनाथ, गोपाल मंदिर आदि प्रसिद्ध मंदिरों में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में देव, दर्शन के लिए पहुंचे।
कलेक्टर ने लगाई शिप्रा में डुबकी
बोलो – कुम्भ में भी नहान चल रहा
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह भी शिप्रा में स्नान के लिए पहुंचे। उनके साथ एसपी प्रदीप शर्मा भी थे। दोनों अधिकारियों ने शिप्रा के रामघाट पर पहुंचकर शिप्रा में स्नान किया। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आज मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर प्रयागराज में महाकुंभ का स्नान चल रहा है। इस अवसर पर वे भी पवित्र शिप्रा में स्नान के लिए पहुंचे। उन्होंने शिप्रा में डुबकी लगाकर स्नान किया व दान पुण्य कर किया। पंडितों ने उन्हें चंदन लगाया।

Author: Dainik Awantika