सोयाबीन तेल में 30 रु. की गिरावट

ब्रह्मास्त्र उज्जैन
तेल बाजार में इस समय तेजी-मंदी बनी हुई है। तेल की बिक्री कमजोर होने और ऊंचे भाव पर। खरीदार नहीं मिलने से उज्जैन में सोयाबीन 15 लीटर टीन में 10 की गिरावट आई है। तीन दिन में 30 रुपए की गिरावट आ चुकी है। 2050 रुपए वाला तेल का टीन 2020 रुपए हो गया। होली पर्व के चलते तेल में बड़ी मांग देखी जा रही है। इसके न चलते तेल के भाव में कमी आना मुश्किल भी माना जा रहा है। तेल कारोबारी तो व्यापार अभाव को बुरा मानते हैं। तेजी हो या गिरावट तेल बिकना चाहिए। इधर, सोयाबीन सीड्स के हालात बुरे चल रहे हैं। नीलामी में 3300 से 3041 रुपए के भाव चल रहे हैं। शुक्रवार को करीब 3 करोड़ रुपए का नसोयाबीन मंडी में बेचा। सोयाबीन की गिरावट और सोया खली की बिक्री जाम चल रही है।
नया गेहूं 20 हजार क्विंटल मंडी में बिका, 150 रुपए की गिरावट आई- उज्जैन कृषि उपज मंडी में गेहूं का सीजन चल रहा है। शुक्रवार को उज्जैन मंडी में करीब 20 हजार बोरी की आवक रही। बढ़ती आक्क में करीब 150 रुपए क्विंटल की गिरावट भी आ गई है। गेहूं कारोबारी इस गिरावट को भाव कलेक्शन बता रहे हैं, जबकि 100 रुपए की गिरावट आगे भी आने की स्थिति बताई जा रही है। मालवराज पोषक गेहूं में देर होने से शुक्रवार को तीन ट्रॉली गेहूं मालवराज 2900 से 3152 रुपए बिक गया। वहीं लोकवन के 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। मालवराज गेहूं के प्रमुख व्यापारी सतीश राजवानी ने बताया जल्द ही मालवराज गेहूं की आवक बढ़ेगी। इधर, भारी गिरावट में कुछ व्यापारी ने गज्जर क्वालिटी का गेहूं खूब खरीदा। बताया जा रहा है कि एफसीआई के टेंडर का 3000 क्विंटल गेहूं उज्जैन के व्यापारी ने खरीद लिया। अब नया-पुराना मिक्स कर गाड़ी लोड कर उसे भेजा जाएगा।