-नव वर्ष के एक दिन पूर्व शनि मीन राशि में आएंगे , एक सौ साल बाद सूर्यग्रहण का संयोग पिता सूर्य का ग्रहण,पुत्र शनि बदलेंगे आज गृह -साल का पहला सूर्य ग्रहण , भारत में दिखाई नहीं देने से सूतक काल के नियम मान्य नहीं

0

उज्जैन। शनिवार को अमावस्या के साथ ही सूर्य का ग्रहण रहेगा। इसके साथ ही सूर्य पुत्र शनि इस दिन से ग्रह परिवर्तन कर मीन राशि में आएंगे। शनि का यह गृह परिवर्तन व्यवसायिक,राजनैतिक रूप से आमजन के लिए लाभदायक रूप में बताया जा रहा है। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के एक दिन पूर्व अर्थात 29 मार्च को 30 साल बाद शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर गुरु की मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में शनि देव ढाई वर्ष तक रहेंगे। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार शनि के मीन गोचर का प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। शनि गोचर के दिन ही साल का पहला सूर्यग्रहण भी लग रहा है।ग्रहण 2.20 पर होगा शुरू-भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर 2.20 बजे शुरू होगा और शाम 6.16 बजे समाप्त होगा। कुल मिलाकर यह ग्रहण 3 घंटे 53 मिनट तक रहेगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा, इसलिए धार्मिक कार्यों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा और लोग सामान्य रूप से पूजा-पाठ, तर्पण व दान आदि कर सकेंगे। सूर्य या चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल का विशेष महत्व होता है। यह नियम तभी लागू होता है जब ग्रहण भारत में दिखाई देता है। 29 मार्च को लगने वाला यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में भले ही न दिखे, लेकिन इसे उत्तरी अमेरिका, आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड और रूस के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। खगोल प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी।अमावस्या के कार्य होंगे यथावत-इस कारण धार्मिक कार्य यथावत रहेंगे। इस दिन चैत्र अमावस्या के अवसर पर किए जाने वाले श्राद्ध, तर्पण, पूजन और दान का पुण्य लाभ भी प्राप्त होगा।खेती किसानी,समाज के लिए होगा लाभप्रद–सौ वर्षों के बाद शनि देव का मीन राशि मे गोचर व सूर्य ग्रहण के एक ही दिन होने का संयोग होने जा रहा है। शनि के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। यह कुछ राशियों के लिए खासी उथल-पुथल भरा रहेगा। पं.प्रणयन पाठक ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि खेती किसानी के क्षेत्र में शनि गोचर के अच्छे परिणाम नजर आएंगे। व्यवसायिक स्थितियां मजबूत होंगी, राजनैतिक रूप से जनता की भलाई के निर्णय होंगे। जन सुख सुविधा में वृद्धि की स्थिति बनेगी। शांति बनेगी समाज के लिए यह परिवर्तन बेहतर रहेगा।किस राशि पर क्या प्रभाव रहेगाराशि  प्रभावमेष-साढे साति शुरू,खर्च योग।वृषभ-अच्छा लाभदायक,प्रगतिकारक।मिथून-नौकरीपेशा के लिए लाभदायक।कर्क-शनि ढैया उतरेगी,पुराने काम होंगे।सिंह-शनि ढैया प्रारंभ,लेनदेन में समस्या।कन्या-दांपत्य समस्या,रोजगार बेहतर।तुला-लाभदायक,नौकरी,व्यापार।वृश्चिक-रूके काम बनेंगे,ढैया उतरेगी।धनु-ढैया लगेगी, भूमि-भवन समस्या।मकर-साढे साती उतरेगी,अच्छा समय।कुंभ-उतरती साढे साती लाभदायक।मीन-दुसरा शनि से स्वास्थ्य चिंता,रिश्तों में तनाव।स्त्रोत- पं.प्रणयन पाठक ज्योतिषाचार्य ने जैसा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *