चैत्र नवरात्रि में हरसिद्धि में हुई घटस्थापना, चांदी के मुखोटे में दर्शन – प्रांगण में स्थित दोनों दीपमाला शाम को आरती में प्रज्वलित की गई

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
चैत्र नवरात्र में उज्जैन के शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में पहले दिन से ही बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए उमड़े। नवरात्रि में तड़के तीन बजे मंदिर के पट खोले गए। अभिषेक पूजन के बाद देवी का श्रृंगार किया गया।
सुबह 6 बजे मुहूर्त में घट स्थापना की गई। हरसिद्धि के पुजारी राजू गुरु गोस्वामी ने बताया अभिषेक बाद मंगल आरती की गई। शाम 7 बजे संध्या आरती की गई। देवी की प्रसन्नता के लिए नवचंडी पाठ किए जा रहे हैं। इस अनुष्ठान का समापन राम नवमी पर होगा। नवरात्रि में माता के दर्शन का विशेष महत्व है। सबसे खास बात यह है कि नवरात्रि में भगवती के चांदी के मुखौटे के दर्शन होते हैं।