महात्मा गांधी की प्रपौत्री नीलम बेन पारिख का 93 की उम्र में निधन

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की प्रपौत्री नीलम बेन पारिख का मंगलवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। नीलम बेन, महात्मा गांधी के बेटे हरिदास गांधी की पोती थीं। वह नवसारी जिले में अपने बेटे, डॉ. समीर पारिख के साथ रह रही थीं। नीलम बेन अपनी माता रामीबेन और पिता योगेन्द्रभाई पारिख के संस्कारों से प्रभावित होकर उन्होंने बचपन से ही गांधीवादी मूल्यों को आत्मसात कर लिया। उन्होंने महिलाओं के कल्याण और शिक्षा के लिए कई प्रयास किए। वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी रहीं और उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वावलंबन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया।