मारुति की 7 कारें 8 अप्रैल से 62 हजार रुपये तक महंगी

मुंबई। मारुति सुजुकी की 7 कारें 8 अप्रैल से 62 हजार रुपए तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने रॉ मटेरियल और आॅपरेशनल कॉस्ट के बढ़ने की वजह यह फैसला किया है। मारुति सुजुकी ने 2025 में अब तक तीसरी बार अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं। पहली बढ़ोतरी जनवरी 2025 में हुई थी, जिसमें कंपनी ने 4% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। दूसरी बार फरवरी 2025 में दाम बढ़ाए गए, जिसमें मॉडल के आधार पर 1% से 4% तक की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सेलेरियो मॉडल में 32,500 तक की गई थी। मारुति सुजुकी ने मार्च में 1,92,984 गाड़ियां बेची हैं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में कुल 1,87,196 गाड़ियां बेची थीं। सालाना आधार पर मारुति की कुल बिक्री में 3% का इजाफा हुआ है।