ट्रक ने महिला को कुचला, 50 फीट तक घसीटा, आधे घंटे तक तड़पती रही, मौत

0

पति का पैर टूटा, इंदौर लौट रहा था दंपती

ब्रह्मास्त्र खंडवा

खंडवा में बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक महिला को 50 फीट तक घसीटते हुए ले गए। इससे सड़क पर उसके शरीर के अंग चिपक गए। दोनों पति-पत्नी आधे घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे। महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
हादसा इंदौर-इच्छापुर हाईवे के मोरटक्का पुल पर शुक्रवार दोपहर को 12.30 बजे हुआ। घटना में महिला के पति के पैर में फ्रैक्चर आया है। उसे एंबुलेंस से बड़वाह सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

गणगौर पर्व मनाने घर आए थे खरगोन- मृतक की पहचान शिवकन्या (35) पति सुखदेव (40) के रूप में हुई। वह इंदौर में रहती थी। पति मजदूरी करता है। दोनों गणगौर का पर्व मनाने घर आए थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से इंदौर के लिए निकले थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। महिला के परिजन उसका शव खरगोन ले गए।
ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया- हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया तो ड्राइवर उसे खेड़ीघाट (बड़वाह) की तरफ भागा। इसके बाद ट्रक को रेलवे ओवरब्रिज के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *