मंडल अभिभाषक संघ चुनाव की संपूर्ण तैयारी अंतिम चरण में 7 अप्रैल को मतदान – केंद्र पर 25 पोलिंग बूथ और कैमरे की निगरानी, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी

0
उज्जैन
मंडल अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने संपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली है। संघ सभागृह में बनाए गए मतदान केंद्र पर शनिवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 25 पोलिंग बूथ बनाए गए एवं मतदान केंद्र पर संपूर्ण परिसर में कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। इसका सीधा प्रसारण भी यूट्यूब चैनलों के माध्यम से किया जाएगा। तकरीबन 1621 मतदाता सदस्य अध्यक्ष पद के सात उम्मीदवारो सहित 36 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 7 अप्रैल को करने जा रहे हैं। इसके लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं की जा रही है। इस वर्ष 2025-26 का बार चुनाव ऐतिहासिक और रोचक परिणामो वाला कहा जा रहा है। अध्यक्ष सचिव उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष पद पर कडी टक्कर  है। कार्यकारिणी में चार महिला पद आरक्षित थे। जिसमें चार प्रत्याशी ही सामने आने पर यह निर्विरोध निर्वाचित हो गई। निर्वाचन अधिकारी अजय गिरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चुनाव  निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे। संघ सदस्य मुख्यमंत्री मोहन यादव के चुनाव  में मतदान करने आने के सवाल पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री गिरिया ने कहा कि वह निश्चित रूप से 1991 से संघ के सम्मानीय सदस्य हैं अगर वह मतदान करने के लिए आते हैं तो सभी अभिभाषको के साथ संघ के लिए गौरवशाली पल साबित होगा। मतदाता सदस्यों के लिए स्टेट बार काउंसिल अभिभाषक संघ का परिचय पत्र आवश्यक होने पर अनिवार्य किया गया है। इधर निवर्तमान अध्यक्ष अशोक यादव के कार्यकाल मे किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा सदस्य संघगलियारों मे करते हुए देखे जा सकते हैं।
— इनकी रहेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
 उपनिर्वाचन अधिकारी सुभाष यादव, डॉ. प्रकाश डाबी, सचिव निर्वाचन विष्णु दीक्षित सहित सहायक निर्वाचन अधिकारियों में राजेश जोशी, अशोक माहेश्वरी, सचिन नागर मिडिया प्रभारी निर्वाचन विश्वास डायमा, देवाशीष शास्त्री, रजनीकांत बाकलिया, राहुल विपट, संतोष सिसौदिया, गोपाल हिरावत, दीनदयाल समवाल, चेतन नाईक, शैलेष जायसवाल, अभिजीत शर्मा, लोकेश व्यास, गोपाल खियाणी, दीपक कुमावत, उमेश भुजाडे, शिवांश बाघेला, एस.एन.जोशी, निर्मल राजपूत, निलम सिसौदिया, ललित चौहान, मंजू फतरोड, स्मृति राजपूत, अर्पित जैन, रितम गिरिया, रजनी पटेल, आयुषी जैन, रितु मालवीय, प्रदीप दतोदिया, को अलग-अलग कार्यभार सौंप कर ड्यूटी लगाते निर्वाचन अधिकारियों को परिचय पत्र भी वितरित किए गए।
 — मैदान में सभी पदो पर दिग्गज उम्मीदवार
 अध्यक्ष पद पर सात उम्मीदवार अभिभाषक भूपेंद्र सिंह कुशवाहा गोविंद शर्मा गुरु महेंद्र सोलंकी मनोज यादव ओम सारवान संजय गोयल विकास कपूर
उपाध्यक्ष पद पर मुकेश आर उपाध्याय सुरेंद्र मेहता स्नेहिल गहलोत  सचिव पद पर अभिभाषाक मुकेश अग्रवाल प्रकाश चौबे श्रीमती रीति कटारिया शैलेश मानना कोषाध्यक्ष पर   देवेंद्र शर्मा हेमंत गिरजे श्रीमती सुनीता अहिरवार  सह सचिव अधिवक्ता कल्याण पद पर बाबूलाल चौहान संदेश परिहार सहसचिव पुस्तकालय पर महिला आरक्षित पद पर श्रीमती कमलेश अहिरवार श्रीमती सुमनलता चौरसिया  कार्यकारिणी सीट पर चार महिला अभिभाषक आरक्षित पद पर श्रीमती आरती सिंह श्रीमाती ममता जोशी श्रीमती प्रभा बैरागी श्रीमती वंदना जैन कुचेरिया निर्विरोध निर्वाचित अन्य मे अंकित खराड़ी आशीष भदाले भारत मालवीय दशरथ परमार गुंजन गोयल नवीन जायसवाल राजेश कुमार कपिल रवि शर्मा विजय कुमार जायसवाल वीरेंद्र गुर्जर उस्मान गनी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उम्मीदवारों ने कोठी परिसर सहित अभिभाषक संघ परिसर एवं संपूर्ण कोर्ट परिसर को बैनर पोस्टर प्रचार सामग्रियों से पाठ दिया है। हालांकि निर्वाचन अधिकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र पर प्रचार प्रसार सामग्री नहीं लगाने के लिए अपील जारी की है। एवं निर्वाचन अधिकारियों ने संघ परिसर में नियमावली के तहत सूचना पटल बैनर लगवाया है। संघ में कांग्रेस भाजपा के कई नेता भी सदस्य होने से मतदान  करने के लिए पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed