ब्रह्मास्त्र मुंबई
मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार रात जयपुर से आई इंडिगो फ्लाइट के बाथरूम में बम से उड़ाने की धमकी वाली चिट्ठी मिली। फ्लाइट तय समय पर सुरक्षित लैंड कर चुकी थी। पैसेंजर्स के उतरने के बाद करीब 9 बजे एयरलाइंस स्टाफ को चिट्ठी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मुंबई एयरपोर्ट ने एहतियातन फुल इमरजेंसी घोषित की, लेकिन आॅपरेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा। फ्लाइट की तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्ठी किसने और क्यों रखी।