टैरिफ पर रोक के बाद अमेरिकी बाजार 12 प्रतिशत तक चढ़े

मुंबई। अमेरिकी बाजार 9 अप्रैल को 12% तक चढ़कर बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी 9% से ज्यादा की तेजी रही। वहीं भारतीय बाजार आज महावीर जयंती की छुट्टी के कारण बंद हैं। बाजारों में आई इस तेजी की वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वो फैसला है जिसमें उन्होंने चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। जापान का निक्केई इंडेक्स 2,894 पॉइंट या 9.13% चढ़कर 34,609 के स्तर पर बंद हुआ। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 151 पॉइंट या 6.60% चढ़कर 2,445 के स्तर पर बंद हुआ ह। ताइवान का टायेक्स इंडेक्स 1608 पॉइंट या 9.25% चढ़कर 19,000 के स्तर पर बंद हुआ। एनएसई के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्ट निफ्टी करीब 700 अंक ऊपर है।

Author: Dainik Awantika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *