निफ्टी में 450 अंकों से ज्यादा की तेजी
ब्रह्मास्त्र मुंबई
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स करीब 1400 अंक (1.54%) की तेजी के साथ 75,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 450 अंकों से ज्यादा की तेजी है, ये 22,850 के स्तर पर है। फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। एनएसई के 50 शेयरों में से 46 में तेजी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.30% और फार्मा 2.50% ऊपर है। वहीं आॅटो और आईटी इंडेक्स करीब 2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। 9 अप्रैल को चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले के बाद वहां का बाजार 12% तक की तेजी के साथ बंद हुआ था। वहीं अगले दिन सुबह यानी, 10 अप्रैल को एशियाई बाजारों में भी 10% तक की तेजी आई थी। हमारा बाजार कल यानी गुरुवार को महावीर जयंती के कारण बंद था। इसीलिए आज अमेरिकी और एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार ऊपर है।