ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
देश में मौसम की दोहरी मार जारी है। एक तरफ तेज गर्मी और दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर है। यूपी-बिहार में 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के कारण 73 लोगों की मौत हो गई। इसमें 59 मौतें बिहार में और 14 मौतें वढ में हुईं।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय में 40-50किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट है। तेज बारिश की भी संभावना रहेगी। उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार को बादल फटा था। देश में भीषण गर्मी भी जारी है। ज्यादातर राज्यों में गुरुवार को दिन का पारा 35 डिग्री के पार रहा। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा 44.3 डिग्री रहा। आज भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पारा 35 डिग्री पार रहेगा। राजस्थान-गुजरात में 40-43 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली में भी पारा 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।