उज्जैन। पुराने विवाद को लेकर नीलगंगा थाना क्षेत्र की हाटकेश्वर विहार कालोनी में रहने वाली रेखा चौहान ने अपनी 2 बेटियों शिखा उर्फ सिद्धी, सोनिया और पति सुमेर चौहान के साथ मिलकर भानु पिता स्व. गोरेलाल कुलपारे 38 वर्ष निवासी राधा परिसर को चाकू मार दिया। नीलगंगा पुलिस ने पूरे परिवार के खिलाफ धारा 118, 115 (2) 296, 351 (3), 3 (5) का प्रकरण दर्ज किया है। प्रधान आरक्षक दिग्विजयसिंह ने बताया कि कुछ समय पहले भानु ने कुछ दिनों पहले शिखा के साथ मारपीट की थी, जिसका प्रकरण दर्ज किया गया था। वहीं जानकारी सामने आई है कि भानु और शिवा पूर्व में लिवइन रिलेशनशिप में रहते थे, उसके बाद अलग हो गये। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। भानु हाटकेश्वर विहार कालोनी गया था, जहां उसके साथ मारपीट कर चाकू मारा गया है।
हामूखेडी गलचा बस्ती में रहने वाली अनुराधा बीमार होने पर घर में सोई हुई थी। शनिवार शाम 4 बजे के लगभग पति राहुल सौलंकी आया और सो रही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आंख के ऊपर चाकू लगने से अनुराधा घायल हो गई। उसने शोर मचाया तो पति बाइक लेकर भाग निकला। नागझिरी पुलिस को सूचना मिली तो डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची। घायल अनुराधा को चरक अस्पताल लाया गया। जहां उसने बताया कि वर्ष 2012 में शादी हुई थी। 3 बच्चे है। पति खेती किसानी का काम करता है और माकडोन के पास रूपाखेड़ी में रहता हे। पारिवारिक विवाद के चलते 4 साल पहले मायके आ गई थी। कोर्ट में भरण-पोषण का केस चल रहा है। वह मजदूरी करके बच्चों और मां का पालन पोषण कर रही है। पति ने अचानक आकर हमला किया है। नागझिरी थाना पुलिस के अनुसार घायल महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।